GYANSHILA IAS Academy – प्रवेश मॉड्यूल
1. प्रवेश प्रक्रिया (Admission Process)
प्रवेश प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। करियर काउंसलिंग, दस्तावेज़ सत्यापन एवं शुल्क जमा होने के पश्चात प्रवेश की पुष्टि की जाती है।
2. पात्रता (Eligibility)
GYANSHILA IAS Academy में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता संबंधित पाठ्यक्रम के अनुसार निर्धारित है।
✅ UPSC/BPSC: 12वीं पास ,स्नातक उत्तीर्ण या प्रथम वर्ष वर्ष के विद्यार्थी।
✅ CTET/STET: संबंधित परीक्षा की पात्रता के अनुसार।
✅ UGC NET: स्नातकोत्तर या अंतिम वर्ष के पात्र अभ्यर्थी।
✅ अन्य प्रतियोगी परीक्षाएँ: संबंधित परीक्षा की पात्रता के अनुसार।
3. आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट आकार के 2 रंगीन फोटो
- 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका
- स्नातक/स्नातकोत्तर प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- जाति/आय/EWS/PwD प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
4. शुल्क प्रक्रिया (Fee Process)
- निर्धारित शुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा किया जा सकता है।
- प्रत्येक भुगतान पर आधिकारिक रसीद प्रदान की जाएगी।
- चयनित पाठ्यक्रम के अनुसार शुल्क लागू होगा।
- विशेष परिस्थितियों में किस्त (Installment) की सुविधा अकादमी के विवेकानुसार उपलब्ध हो सकती है।
5. छात्रवृत्ति (Scholarship)
मेधावी एवं आर्थिक रूप से पात्र विद्यार्थियों के लिए अकादमी समय-समय पर छात्रवृत्ति योजनाएँ संचालित करती है।
छात्रवृत्ति का आधार:-
- मेरिट टेस्ट
- शैक्षणिक प्रदर्शन
- विशेष श्रेणी (यदि लागू हो)
- अकादमी द्वारा निर्धारित नियम
6. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
क्या प्रवेश ऑनलाइन किया जा सकता है?
हाँ, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध हैं।
क्या किस्तों में शुल्क जमा किया जा सकता है?
कुछ पाठ्यक्रमों में अकादमी की नीति के अनुसार यह सुविधा उपलब्ध हो सकती है।
क्या पुस्तकालय सुविधा उपलब्ध है?
हाँ, नामांकित विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय एवं अध्ययन सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
क्या टेस्ट सीरीज़ और मेंटरशिप मिलती है?
हाँ, चयनित पाठ्यक्रमों में नियमित टेस्ट, प्रदर्शन विश्लेषण एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।
7. नियम एवं शर्तें (Terms & Conditions)
- प्रवेश के समय दी गई सभी जानकारी सत्य होना आवश्यक है।
- शुल्क जमा होने के पश्चात अकादमी की शुल्क नीति लागू होगी।
- विद्यार्थियों को अकादमी के अनुशासन एवं आचार संहिता का पालन करना होगा।
- अकादमी आवश्यकता अनुसार नियमों में संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
8. अभी आवेदन करें (Apply Now)
अपने प्रशासनिक सेवा के सपनों को नई दिशा दें।
आज ही GYANSHILA IAS Academy में प्रवेश लेकर अनुभवी शिक्षकों, उत्कृष्ट अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट सीरीज़ एवं व्यक्तिगत मेंटरशिप के साथ अपनी सफलता की यात्रा प्रारम्भ करें।
"आज का सही निर्णय, कल की बड़ी सफलता।"