ज्ञानशिला IAS : हमारा उद्देश्य
हमारा उद्देश्य शिक्षा को केवल परीक्षा तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, तार्किक समझ, समसामयिक विषयों की व्यापक जानकारी और उत्तर लेखन की क्षमता विकसित करना है।
ज्ञानशिला IAS अभ्यर्थियों को UPSC, BPSC, UPPSC, MPPSC, JPSC, Bihar Teacher Recruitment, Sub-Inspector (SI), CUET-UG, UGC NET & JRF, परीक्षाओं की तैयारी के लिए व्यवस्थित अध्ययन सामग्री, अनुभवी मार्गदर्शन और निरंतर सीखने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करता है।
हमारा प्रयास है कि डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री अधिक से अधिक अभ्यर्थियों तक पहुँचाई जाए, ताकि स्थान और संसाधनों की सीमाएँ उनकी तैयारी में बाधा न बनें।
वर्तमान में, ज्ञानशिला IAS एक ऐसे अभ्यर्थी-केंद्रित शैक्षणिक मंच के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ शिक्षा, अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास के माध्यम से प्रत्येक अभ्यर्थी को सिविल सेवा के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर मिले।